फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देहरादून से चलने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू, ये है किराया

Fri, 03 Jan 2025 03:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरूआत हो रही है। इसके लिए देहरादून से प्रयागराज के फाफामऊ स्टेशन तक दो स्पेशल ट्रेनों की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून से चलने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। अब श्रद्धालु सभी श्रेणी के कोच के लिए अपने टिकट बुक कर सकेंगे। 04316 नंबर ट्रेन देहरादून से यात्रियों को प्रयागराज लेकर जाएगी और 04315 नंबर ट्रेन प्रयागराज से वापस लेकर आएगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरूआत हो रही है। इसके लिए देहरादून से प्रयागराज के फाफामऊ स्टेशन तक दो स्पेशल ट्रेनों की शुरूआत की गई है। इसमें से एक ट्रेन देहरादून से श्रद्धालुओं को लेकर जाएगी। जबकि दूसरी ट्रेन प्रयागराज से श्रद्धालुओं को वापस देहरादून लेकर आएगी।

Haridwar: यात्रीगण ध्यान दें...50 दिन का रहेगा मेगा ब्लॉग, कई ट्रेनें की गईं रद्द, छह का रूट किया गया डायवर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर देहरादून रेलवे स्टेशन के वाणिज्यिक प्रबंधन निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि ट्रेन सुबह 8:10 बजे देहरादून से रवाना होगी। इसके बाद रात 11:30 बजे फाफामऊ पहुंचेगी।

देहरादून से फाफामऊ तक का किराया
एसी द्वितीय श्रेणी- 1,950 रुपये
एसी तृतीय श्रेणी- 1,380 रुपये
स्लीपर- 510 रुपये
सामान्य- 204 रुपये

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें