फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: थराली विधायक के बेटे जयप्रकाश ने निर्दलीय चुनाव न लड़ने का लिया फैसला, भाजपा को दिया समर्थन

Fri, 03 Jan 2025 02:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)

सार

कर्णप्रयाग नगरपालिका में थराली से पूर्व विधायक मुन्नीदेवी शाह के पुत्र गणेश शाह और वर्तमान विधायक भूपालराम टम्टा के पुत्र जयप्रकाश टम्टा के चुनावी मैदान में कूदने से भाजपा भी असहज नजर आ रही है।
विज्ञापन
जयप्रकाश टम्टा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली निकाय चुनाव को लेकर जहां भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों ने नामांकन कर अपना दम दिखाया है, वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चुनाव में राजनीतिक दलों के पसीने छुड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

विज्ञापन


कर्णप्रयाग नगरपालिका में थराली से पूर्व विधायक मुन्नीदेवी शाह के पुत्र गणेश शाह और वर्तमान विधायक भूपालराम टम्टा के पुत्र जयप्रकाश टम्टा के चुनावी मैदान में कूदने से भाजपा भी असहज नजर आ रही है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश ने अब मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष के अनुसार, जब मैं भाजपा का प्राथमिक सदस्य ही नहीं हूं तो फिर मेरे चुनाव लड़ने से भाजपा को कोई फर्क भी नहीं पड़ना था, लेकिन  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके बड़े भाई की वार्ता हुई है और अब मुख्यमंत्री धामी जी के निर्देशानुसार उन्होंने चुनाव न लड़ने का मन बनाया है। 

Uttarakhand: निकाय चुनाव...भाजपा विधायक के बेटे समेत कई कार्यकर्ता बने बागी, बाहर का रास्ता दिखाएगी पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपना समर्थन भाजपा को देने का मन बनाया है। कहा कि वो नाम वापसी के दिन कर्णप्रयाग से बाहर होने के चलते नाम वापस नहीं करा पाए, लेकिन अब उनका पूर्ण समर्थन भाजपा को है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें