फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: अलग-अलग हादसों में ममेरे भाई समेत तीन युवकों की मौत, तीनों ने ही नहीं पहना था हेलमेट

Sat, 04 Jan 2020 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुड़की में भगवानपुर और लंढौरा क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में ममेरे भाईयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। भगवानपुर में सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार और गैस एजेंसी के वाहन चालक ने दम तोड़ दिया। उधर एक बस की चपेट में आकर होटल कारोबारी की मौत हो गई। 

विज्ञापन


भगवानपुर में सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण सिविल अस्पताल में जमा हो गए। भीड़ को देखते हुए अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की छानबीन कर रही है। उधर, दोनों की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव चोली निवासी अमरीश (33) पुत्र नाथीराम की भगवानपुर में कॉस्टमेटिक की दुकान है जबकि ओमवीर (35) पुत्र पलटूराम निवासी हरचंदपुर निजामपुर गैस एजेंसी का वाहन चलाते थे। दोनों ममेरे भाई भी थे। बताया जा रहा कि बृहस्पतिवार रात दोनों बाइक से डीजल लाने निकले थे। जैसे ही वे म्हाड़ी गांव के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर तक फिसलते चले गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के परिजनों को जानकारी दी और घायलों को सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में दोनों के परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण अस्पताल में मौजूद रहे। भीड़ को देखते हुए अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया। भगवानपुर एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि जिस वाहन से हादसा हुआ है, उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बताया जा रहा है कि दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। हेलमेट न होने के चलते दोनों के सिर में गंभीर चोट आई थी। 

विज्ञापन

बस की चपेट में आकर होटल कारोबारी की मौत

लंढौरा में ट्रक की टक्कर के कारण बस की चपेट में आकर बाइक सवार कारोबारी की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि चालक और परिचालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कारोबारी ने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था।

पुलिस के अनुसार, नगर के मोहल्ला मिराशियान निवासी होटल कारोबारी याकूब (65) पुत्र बशीर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बस अड्डे से बाइक पर सवार होकर घर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वह पुलिस चौकी चौराहे के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
 
टक्कर इतनी तेज थी कि याकूब रुड़की-लक्सर मार्ग पर चलने वाली निजी बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके पर ही बस छोड़कर फरार हो गए। वहीं, घटनास्थल पर लोग जमा हो गए। सूचना मिलते पुलिस पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, यहां याकूब की मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही बस को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी परिसर में खड़ा करवा दिया। उधर, सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन पोस्टमार्टम न कराने की बात कहकर शव ले जाने लगे। पुलिस ने डीएम से अनुमति लेने की बात कही तो वे तैयार हो गए। सीओ डीएस रावत ने बताया कि तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि याकूब ने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं लगा रखा था। वरना उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें