फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांगापोखरी में मृतशमिले तीन गिद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। बर्ड फ्लू के खतरे के बीच कालसी तहसील क्षेत्र के लांगापोखरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन गिद्ध मृत अवस्था में मिले हैं। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दे दी है। मंगलवार को टीम गांव में पहुंचकर मृत पक्षियों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को लांगापोखरी गांव के रहने वाले कुछ लोगों ने सड़क पर तीन गिद्धों को अचेत अवस्था में गिरा हुआ देखा। उन्होंने पास से जाकर देखा तो तीन मृत पड़े हुए थे। इसकी जानकारी उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को दे दी। रीवर रेंजाधिकारी गंभीर सिंह ने बताया कि मामले में जानकारी मिली है। मंगलवार को कर्मचारियों की टीम शवों का परीक्षण करेगी। इसके बाद ही मौत के सही कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें