फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी शराब पीने से बीमार तीसरे व्यक्ति ने भी दम तोड़ा, तीन लोगों की मौत से मातम पसरा 

Fri, 08 Mar 2019 04:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

टिहरी के जौनपुर ब्लॉक में सकलाना पट्टी के मरोड़ा गांव में जहरीली शराब पीने से बीमार एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। शराब पीने से दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है। तीन लोगों की मौत होने से गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


सकलाना पट्टी के मरोड़ा गांव में सोमवार को शिवरात्रि के दिन कुछ लोगों ने देसी शराब पी थी। उसके बाद चार लोगों की तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दो लोगों की मौत हो गई थी। शराब पीने से गंभीर रूप से बीमार चल रहे हरि सिंह पुत्र रतन सिंह ने गुरुवार रात साढ़े 11 बजे दम तोड़ दिया। जहरीली शराब पीने से अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है।

जबकि अस्पताल में भर्ती जय सिंह पुत्र मदन सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। गांव के प्रधान जुपल सिंह ने बताया कि हरि सिंह को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उन्हें गांव ले आए थे। जहां उन्होंने गुरुवार रात साढ़े 11 बजे दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शराब पीने से बीमार जय सिंह का उपचार ऋषिकेश एम्स में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें