फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: शिक्षा विभाग में बनेगा त्रिस्तरीय कैडर, बनी सहमति...जल्द ड्राफ्ट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा

Thu, 05 Jun 2025 08:28 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शिक्षा विभाग में त्रिस्तरीय कैडर बनेगा। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के साथ हुई बैठक में इस पर सहमति बनी।
विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा विभाग में त्रिस्तरीय कैडर बनेगा। इसके ड्राफ्ट को शिक्षक संगठन के सुझाव के बाद अंतिम रूप देकर इसे शासन को भेजा जाएगा। यह कहना है जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन का। संगठन के मुताबिक शिक्षा निदेशालय में विभाग के साथ हुई बैठक में इस पर सहमति बनी है।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद थापा के मुताबिक शिक्षक संगठन की 21 सूत्री मांगों पर विभाग के साथ बैठक हुई। बेसिक शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में शिक्षकों ने कहा, विभाग में त्रिस्तरीय कैडर व्यवस्था लागू होने से पहले सभी शिक्षक संगठनों को विश्वास में लिया जाए।

विज्ञापन


बैठक में समग्र शिक्षा के शिक्षकों को समय पर वेतन दिए जाने, ओपीडी सहित केंद्र के समान पदों पर चिकित्सा सुविधा देने, 17140 वेतनमान के मसले का निपटारा करते हुए शिक्षकों से की जा रही वसूली पर रोक लगाने आदि मांगों को उठाया गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: 10 वर्ष में पहली बार जून का पहला सप्ताह हुआ इतना ठंडा, सता रही दिसंबर जैसी ठंड
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा, बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि शासन स्तर के मामलों के निपटारे के लिए इसे शासन को भेजा जाएगा। जबकि शिक्षा महानिदेशालय स्तर के प्रकरण, महानिदेशालय स्तर से निपटाए जाएंगे।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें