फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून से निकले तीन किशोर बागपत में मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र से लापता हुए तीन नाबालिग बच्चे देहरादून पुलिस को उत्तर प्रदेश के बागपत से सही-सलामत मिल गए। बच्चे घर से बिना बताए हरिद्वार घूमने निकल गए थे और वापसी में गलत बस में बैठने के कारण बागपत पहुंच गए।
विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीती नौ जनवरी को कोतवाली कैंट थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका 17 वर्षीय भाई अपने दो 16 व 13 वर्ष के दोस्तों के साथ आठ जनवरी को खेलने के बहाने घर से निकला था। उसके बाद से तीनों लापता हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिला कि तीनों बच्चे ट्रेन से हरिद्वार गए। टीम ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे उनके दिल्ली की ओर जाने वाली बस में बैठने की पुष्टि हुई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर तीनों को बागपत से खोज लिया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे हरिद्वार घूमने गए थे लेकिन वापसी में गलत बस में बैठने के कारण रास्ता भटक गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें