फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईईपीवीडी के तीन छात्र दौड़ में दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बेंगलूरू में आयोजित होने वाली अल्पदृष्टि दिव्यांगजन धावक चैंपियनशिप में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के तीन छात्र अपना दम दिखाएंगे। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए तीनों छात्र बेंगलूरू के लिए रवाना हो गए हैं। तीनों छात्र एनआईईपीवीडी के आदर्श विद्यालय के छात्र हैं।
विज्ञापन

टीम के कोच नरेश सिंह नयाल ने बताया कि 23 से 27 मार्च तक बेंगलूरू में पीसीआई नेशनल एथलेटिक्स में नागेंद्र सिंह भंडारी, विकास शर्मा और सौरभ शर्मा अपना दम दिखाएंगे। बताया कि नागेंद्र 200 और 400 मीटर वाली दौड़ में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। जबकि, विकास शर्मा 200 व 400 मीटर और सौरभ शर्मा 800 मीटर व 1500 मीटर की दौड़ में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों भाई अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें