एक बाइक पर कॉलेज से घर लौट रहे तीन पॉलीटेक्निक छात्रों की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।
अभिषेक (20) पुत्र संतराम निवासी मेहवड़ कलां, रणविजय (20) पुत्र कुंवरपाल निवासी आईआरआई कॉलोनी रुड़की और प्रवेश (19) पुत्र तेजपाल निवासी सैनिक कालोनी, रुड़की फोनिक्स कॉलेज इमलीखेड़ा में पढ़ते थे।
कॉलेज से छुट्टी होने के बाद शाम करीब पांच बजे तीनों एक बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही तीनों इमलीखेड़ा-बेडपुर गांव के बीच स्थित स्वदेशी आयुर्वेदिक फैक्ट्री के समीप पहुंचे, सामने से आ रही एक निजी बस ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी।