फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने बारी-बारी से गटका 'जहर', एक की मौत

Wed, 28 Jan 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में लकड़ियां बीनने जंगल गई तीन किशोरियों ने शीशी में मिले तरल पदार्थ को बारी-बारी से गटक लेने से एक किशोरी की मौत हो गई। वहीं दो चचेरी बहनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


रिश्ते में चचेरी-तहेरी तीन बहनें मंगलवार को क्षेत्र के एक गांव के पास जंगल में लकड़ियां बीनने गई थी। परिजनों ने बताया कि जंगल में मिली एक शीशी के तरल पदार्थ को तीनों ने गटक लिया। बुधवार सुबह तीनों की हालत बिगड़ गई और मुंह से झाग निकलने लगा।

आनन-फानन में परिजनों ने गांव के डॉक्टर को घर बुला लिया। डॉक्टर की सलाह पर परिजन दो किशोरियों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जबकि एक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर जिला अस्पताल में भर्ती 16 वर्षीय एक किशोरी ने दम तोड़ दिया। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

काश! शीशी का जिक्र किया होता

थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि सुबह होश में रहने से पहले किशोरियों ने परिजनों को जंगल में एक शीशी से तरल पदार्थ गटकने की बात कही है। मृतक किशोरी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा किशोरी की मौत कैसे हुई है।

गरीब घर से ताल्लुक रखने वाले परिजन बार-बार यही बात दोहरा रहे हैं कि काश! उनकी बेटियां शीशी में मिले तरल पदार्थ पीने का जिक्र पहले कर देतीं।

नहीं हैं पढ़ी-लिखी
किशोरियों के पिता मजदूरी कर पूरे परिवार का पालन पोषण करते हैं। एक किशोरी के पिता ने बताया कि उन्हें तब पता चला जब सुबह किशोरी अचेत अवस्था में मिली थी। तीनों किशोरियां पढ़ी-लिखी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें