सिरासू तक लगभग 55 किमी ऐलीवेटेड रोड होगा
तीसरे विकल्प के रूप में हरिद्वार के चंडीघाट पुल से श्रीनगर तक कुल 137 किमी सड़क प्रस्तावित की गई है। इसमें से भी करीब 50 किमी सड़क पहले से बनी है, जबकि 56 किमी नई सड़क बनाई जानी है। इस मार्ग पर तीन पुल बनाने होंगे। चंडीघाट से दो किमी पूर्व दक्षिण में काली मंदिर से सिरासू तक लगभग 55 किमी ऐलीवेटेड रोड होगा। यह मार्ग भी चंडीघाट पुल से सिरासू, माला, सिंगटाली, व्यासघाट, देवप्रयाग, जनासू से होते हुए श्रीनगर तक जाएगा। तीनों ही विकल्पों में पूरा इलाका पौड़ी जिले में पड़ता है।
ये भी पढ़ें....Uttarakhand: हरिद्वार-ऋषिकेश की बदलेगी सूरत, सरकार ला रही री-डेवलपमेंट प्लान, दून में बनेगी कैपिटल सिटी
नई सड़क बन जाने से सैकड़ों गांवों को मिलेगा लाभ
पौड़ी गढ़वाल के सिंगटाली क्षेत्र को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए लंबे समय से सिंगटाली के पास एक नया पुल बनाने की मांग की जा रही है। यदि तीनों विकल्पों से सरकार एक विकल्प पर भी आगे बढ़ती है तो इससे सिंगटाली के अलावा माला, सिरासू, व्यासघाट, सौड़, सिराला, उतरासू, रामपुर, रोली, धनचड़ा और बिलकेदार, चीला, गंगाभोगपुर जैसे सैकड़ों गांव लाभान्वित होंगे।
दो रेलवे स्टेशनों से भी जुड़ेगा नया हाईवे
प्रस्तावित हाईवे के तीनों विकल्पों में यह ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के दो महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन सौड़ (देवप्रयाग) और जनासू (श्रीनगर) से भी जुड़ जाएगा।
शासन के निर्देश में वैकल्पिक मार्ग के लिए तीन विकल्प सुझाए गए हैं। कहां से कहां तक पहले से सड़क बनी है और कहां नई सड़क, पुल इत्यादि बनाने की जरूरत है। इसका पूरा नक्शा तैयार कर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करा दी है। - आशीष चौहान, जिलाधिकारी पौड़ी