चारधाम यात्रा पर आए तीन और तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। बीती बृहस्पतिवार रात बदरीनाथ में एक होटल में ठहरे एनके शेखर (60)निवासी चेन्नई की अचानक तबियत बिगड़ी गई। अस्पताल ले जाते वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया।
वहीं, धाम में ही ठहरे दुर्गा शंकर डे(63) निवासी न्यू मिथिला कॉलोनी, पटना की भी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वहीं, यमुनोत्री से लौटकर गंगोत्री जाते समय यूपी के गोंडा निवासी श्याम नारायण मिश्रा (70) की हार्ट अटैक से मौत हो गई।