फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन की मौत

Sun, 02 Feb 2014 03:15 PM IST
अमर उजाला, देवप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार तड़के सुबह 6 बजे देवप्रयाग के समीप सौड़पानी में टाटा इको वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा वाहन
घायलों को ऋषिकेश के राजकीय अस्पातल में भर्ती किया गया है। सहारनपुर से चमोली आ रहा वाहन संख्या यूके 11 टीए 1078 (इको टाटा) सौड़पानी के समीप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

वाहन में चालक सहित सात लोग सवार थे। जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें ऋषिकेश के राजकीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे देवप्रयाग थानाध्यक्ष हेमेंद्र नेगी ने बताया कि सभी लोगों की पहचान कर ली गई है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि चालक को नींद का झोंका आने से वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुआ है। वाहन में चमोली जनपद के छिमटा गांव के सात लोग सवार थे।

वाहन में एक ही गांव के लोग सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन नया था, तकनीकी खराबी की संभवानाएं कम हैं। दुर्घटना का कारण नींद का झोंका हो सकता है।
- हेमेंद्र नेगी, थानाध्यक्ष देवप्रयाग

श्ाादी के बाद घूमकर आ रहे थे दो नवदंपति जोड़ा
घटना की जानकारी मिलने पर छिमटा गांव से घटनास्थल पर पहुचे ग्रामीणों ने बताया कि वाहन में दो नवदंपति जोड़े थे। जो शादी के बाद घूमने गए थे। एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन


इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। थाने में पहुंचे ग्रामीण काफी देर तक बदहवास स्थिति में रोते बिलखते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें