फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल में लगेंगे तीन ऑक्सीजन प्लांट तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कोरोना की संभावित तीसरी लहर में नौनिहालों की जिंदगी बचाने को लेकर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन सतर्क हो गया है। अस्पताल में तीन ऑक्सीजन प्लांट लगाने के साथ कुछ नए उपकरण और दवाओं आदि की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि इलाज में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए हर संभव कदम उठाए गए हैं। डॉक्टरों की कमी न हो इसे लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से हड्डी रोग, त्वचा रोग, न्यूरो सर्जन, नेत्र रोग समेत सभी विभागों के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर, सीनियर रेजीडेंट और जूनियर रेजीडेंट को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। सभी विशेषज्ञ बालरोग विशेषज्ञों की देखरेख में बच्चों का इलाज करेंगे।
ऑक्सीजन की कमी ना हो इसे लेकर अस्पताल परिसर में तीन ऑक्सीजन गैस प्लांट लगाए जा रहे हैं। दो ऑक्सीजन प्लांट डीआरडीओ लगाएगा। वहीं 1000 लीटर प्रति मिनट की क्षमता से ऑक्सीजन गैस उत्पादन करने वाला प्लांट राज्य सरकार लगाएगा। ऑक्सीजन प्लांट की भी आपूर्ति कंपनी की ओर से सुनिश्चित करा दी गई है। जल्द ही ऑक्सीजन गैस का उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें