फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून में बनेंगे तीन नए बिजलीघर, जमीन तलाश रहा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Iलोड बढ़ने से आ रही दिक्कत, भेजा नए बिजलीघर का प्रस्ताव
विज्ञापन

I

I
I
Iदून में कई जगह बिजली का लोड बढ़ रहा है। ऐसे में अब उन जगहों को चिह्नित किया गया है, जहां बिजली का अधिक लोड बढ़ा है। विभाग ने ऐसी तीन जगहों को चिह्नित कर अब यहां नए बिजलीघर बनाने का प्रस्ताव भेजा है। इसके लिए जमीन भी तलाशी जा रही है। दावा है कि जमीन मिलते ही नए बिजलीघर बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे हजारों की आबादी को लाभ होगा।
विज्ञापन

I
Iआबादी बढ़ने से अब शहर में कुछ जगहों पर बिजली का लोड भी बढ़ रहा है। ऐसे में अब ऊर्जा निगम शहर के मोहब्बेवाला, ट्रांसपोर्ट नगर और आढ़त बाजार में नए बिजलीघर बनाने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने प्रस्ताव भी भेज दिया है। इनके लिए कुछ जगह पर जमीन भी देख ली गई है। आढ़त बाजार में नया बिजलीघर बनने से कारगी, पथरीबाग और निरंजनपुर में भी लोड कम होगा। इसके अलावा मोहब्बेवाला और ट्रांसपोर्ट नगर के आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली का लोड कम होगा। विभाग ने इन तीनों जगहों पर 25 एमवीए के बिजलीघर बनाने का प्रस्ताव भेजा हुआ है। अधीक्षण अभियंता राहुल जैन ने बताया कि तीन नए बिजलीघर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके लिए जमीन तलाशी जा रही है। कुछ जगह पर जमीन देखी गई है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें