फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनसाली: रविवार शाम को अचानक लापता हो गए तीन नाबालिग बच्चे, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 03 Dec 2018 01:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टिहरी जिले के घनसाली पुलिस थाना के अन्तर्गत गिरगांव से तीन नाबालिग बच्चे रविवार शाम से अचानक लापता हो गए। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल पा रहा है। परिजनों द्वारा तीनों नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज करा दी गई है। 

विज्ञापन


थाना घनसाली के अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 डिप्टियाना गिरगांव से कल शाम 5 बजे तीन नाबालिग बच्चे घर से खेलने निकले थे। लेकिन देर रात तक तीनों वापस नहीं लौटे। परिजनों के काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया।

परेशान घरवालों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। रिपोर्ट दर्ज करवाने वाले राकेश सिंह ने बताया कि उनका बेटा आयुष 8 वर्ष, अभिषेक पुत्र भगवती प्रसाद 12 वर्ष तथा धीरज पुत्र उमा देवी 8 वर्ष रविवार को करीब 5 बजे घर से खेलने निकले थे। जिसके बाद वह घर नहीं लौटे। देर रात तक काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया। जिसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें