फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर तीन लाख ठगे

Wed, 02 Oct 2013 06:58 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में दो साल पूर्व एक युवक को नौकरी का झांसा देकर एक प्लेसमेंट कंपनी ने तीन लाख रुपए ठग लिए। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के रावली महमूद गांव निवासी परमजीत सिंह के मुताबिक वह ढंडेरा में अपने रिश्तेदार के यहां रहता है।
विज्ञापन


वर्ष 2011 में रुड़की के मालवीय चौक पर एक प्लेसमेंट कंपनी का आफिस खुला था। वह नौकरी के लिए कंपनी के दफ्तर पर गया था।

यहां पर कार्यालय चलाने वाले बहादराबाद क्षेत्र के एक व्यक्ति ने उसे 25 हजार रुपए प्रतिमाह की नौकरी दिलाने की बात कही।

इसके एवज में उसने तीन लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि उसके झांसे में आकर नौ अप्रैल,2011 को उसने उसे तीन लाख रुपये दे दिए, लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगी। कुछ दिन बाद वह कार्यालय गया तो वह बंद मिला।

इसके बाद वह आरोपी को ढूंढता हुआ उसके घर गया लेकिन वह हर बार उसे भगा देता है। परमजीत ने अब कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें