खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रसाधन विभाग की ओर से सोमवार को सात मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कमियां मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर सीज किए गए। स्टोर स्वामियों को नोटिस भी दिया गया है।
वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मानेंद्र सिंह राणा ने बताया पिछले गई दिनों से मेडिकल स्टाेर में अनियमितताओं की शिकायतें आ रही थीं। इस पर विभाग की ओर से कार्रवाई की गई। मेडिकल स्टाेरों के औचक निरीक्षण में कई कमियां सामने आई हैं। इस पर उन्हें सील किया गया है। साथ ही स्टोर स्वामियों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। उधर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से टिहरी में भी कार्रवाई की गई। इस दौरान चार मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। इसमें चार औषधि नमूने लिए गए। एक मेडिकल स्टोर को सीज किया गया है।