महाराष्ट्र में आयोजित हुए 69वें नेशनल स्कूल गेम्स (फेंसिंग) में दून की आनंदिता सैनी और मन्नत मनराल ने पदक जीत प्रदेश का मान बढ़ाया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश भर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की कक्षा आठवीं की आनंदिता और मन्नत मनराल का सोमवार को विद्यालय में सम्मानित किया। स्कूल के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने बताया, दोनों छात्राओं ने फोइल टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर स्कूल के साथ प्रदेश का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में देश भर के 600 से अधिक बच्चों ने अपना हुनर दिखाया। फेंसिंग कोच प्रदीप कोठारी ने कहा, राज्यस्तरीय और सीबीएसई फोइल प्रतियोगिता में भी दोनों खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता था।