IIआबकारी विभाग की ओर से ओवररेटिंग के खिलाफ अभियान चलाकर शराब की तीन दुकानों का चालान काटकर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विभाग की तीन सदस्यों की टीम ने बृहस्पतिवार को देहरादून की विभिन्न दुकानों पर छापा मारा।
I
Iआबकारी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर राजीव सिंह चौहान ने बताया कि आबकारी आयुक्त के निर्देश पर राजधानी में ओवररेटिंग के खिलाफ अभियान चलाया गया है। इस दौरान हरिद्वार बाईपास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान, शस्त्रीनगर स्थित देसी शराब की दुकान और कुआंवाला स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में तय कीमत से अधिक दरों पर शराब बेची जा रही थी। इन दुकानों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। टीम में संजय रावत और सरोज पाल आदि शामिल रहीं।I