फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकुआं में बेलगाम हुए खनन माफिया, वन कर्मियों पर किया जानलेवा हमला

Thu, 08 Aug 2019 03:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालकुआं
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

वन कर्मियों द्वारा अवैध खनन के डंपर पकड़ने से खनन माफिया बौखला गए हैं। बुधवार देर रात दो वाहनों में बैठकर आए आधा दर्जन से अधिक खनन माफियाओं ने गौला रेंज के वन आरक्षी चंद्रशेखर भट्ट और पान सिंह पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने कर्मियों से मारपीट व अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


बुधवार देर रात लालकुआं वन विभाग की चौकी पर ड्यूटी में दो वन कर्मी तैनात थे। अचानक हमला हुआ तो जान बचाकर दोनों वन कर्मी कोतवाली भागे। पीड़ित वन कर्मियों ने पुलिस प्रशासन से खनन माफियाओं से अपनी व परिवार की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोतवाली में तीन नामजद व अन्य अज्ञात खनन माफियाओं के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई है।

पुलिस ने आरोपी विजय जोशी, कमल गड़िया, पुंछी व अन्य अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की तमाम धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। लालकुआं, बिंदुखत्ता, हल्दूचौड़ में धड़ल्ले से अवैध खनन चल रहा है। खनन माफियाओं की दबंगई के आगे पुलिस प्रशासन व वन विभाग नाकाम साबित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें