फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की इस 'उड़ान' से गायब हो जाएगा ट्रैफिक

Sat, 16 Nov 2013 09:59 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में यातायात का दबाव कम करने के लिए लालपुल से कारगी चौक तक की सड़क को थ्री लेन करने की तैयारी है।
विज्ञापन


प्रस्ताव पर काम शुरू
लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) ने प्रस्ताव पर काम शुरू कर दिया है। कई दिन से मौके पर सर्वे का काम चल रहा है। हरिद्वार बाईपास के आसपास कुछ समय से तेजी से विस्तार हुआ है। पटेलनगर से हरिद्वार बाईपास को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क लालपुल से कारगी चौक तक है, लेकिन यह सड़क संकरी है।

पढ़ें, इधर सीएम कुर्सी से उठे, उधर सचिन आउट

इंद्रेश अस्पताल से टीएचडीसी चौक के बीच यह सड़क सिंगल लेन (साढ़े तीन मीटर) है। टीएचडीसी चौक से कारगी चौक के बीच सड़क की चौड़ाई टू लेन से कम (पांच मीटर) है। इससे इस सड़क पर अकसर जाम की दिक्कत रहती है। सड़क पर दोनों ओर अतिक्रमण भी है, जिससे सड़क की चौड़ाई और घट गई है।
विज्ञापन


इससे निजात दिलाने के लिए क्षेत्रीय विधायक और मंत्री दिनेश अग्रवाल ने लोनिवि को थ्री लेन (10 मीटर) सड़क बनाने का निर्देश दिया था।

एमडीडीए ने भी भेजे प्रस्ताव
एमडीडीए वीसी आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि रायपुर रोड, क्रास रोड और सुभाष रोड को चौड़ा करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। लंबे समय से इन तीनों मार्गों को चौड़ा करने के लिए कवायद चल रही थी, जिससे भविष्य में शहर में यातायात के दबाव को कम किया जा सकें।

लैंसडौन चौक सुंदरीकरण का शुभारंभ
राजपुर रोड के विधायक राजकुमार ने शुक्रवार को लैंसडोन चौक के सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ किया। लगभग 80 लाख रुपए की लागत से इस चौक पर अत्याधुनिक फव्वारा बनाने के अलावा लाइट, पिकेट, ट्रैफिक लाइट लगाई जाएंगी। इससे इस चौक का एक नया स्वरूप मिलेगा।
विज्ञापन


पढ़ें, केदारनाथ में अब एक साल बाद होगी शवों की तलाश

यातायात के बढ़ते दबाव से निजात दिलाने के लिए कारगी चौक से लालपुल के बीच थ्री लेन का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इंद्रेश अस्पताल होने के कारण इस मार्ग पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। जल्द ही प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।
- बीएन चौधरी, अधिशासी अभियंता

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें