फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की याद में खुद को लहूलुहान किया

Sat, 16 Nov 2013 09:37 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में मोहर्रम की दसवीं तारीख को करबला के शहीदों की याद में श्रद्धालुओं ने छुरियों का मातम कर खुद को लहूलुहान कर लिया।
विज्ञापन


मन्नत उतारी गई
छोटे-छोटे बच्चों के सिर पर भी कमां लगाकर मन्नत उतारी गई। अंजुमन मोइनुल मोमनीन के बैनर तले शुक्रवार दोपहर दर्शनलाल चौक से ताजिया का जुलूस निकाला गया। इस मौके पर श्रद्धालु नोहाख्वानी और मातम करते रहे।

पढ़ें, इधर सीएम कुर्सी से उठे, उधर सचिन आउट

श्रद्धालु ‘शियों के सरदार हुसैन अलविदा-दीन के मुख्तार हुसैन अलविदा’ पढ़ते हुए इनामुल्लाह बिल्डिंग आए। यहां पर भी लोगों ने मातम और नोहाख्वानी की। एक साल के अंदर की उम्र के तीन बच्चों को मन्नती कमां लगाई गई। आज दसवीं मोहर्रम को सुबह से इमाम बारगाहों और घरों में मजलिस का सिलसिला शुरु हो गया था।
विज्ञापन


पढ़ें, केदारनाथ में अब एक साल बाद होगी शवों की तलाश

लोगों ने इमाम आली मकाम और करबला के शहीदों की फातिहा दिलाई। लंगर किया। हसन जैदी ने बताया कि 21 नवंबर से इंदर रोड स्थित इमाम बारगाह में 10 दिन तक मजलिस होगी। मजलिस को लखनऊ के मौलाना आजम हुसैन और मुंबई के मौलाना शाहिद हुसैन खिताब करेंगे। जुलूस में एसएम अली हसनैन, मौलाना मोहम्मद असगर, कमर जैदी आदि रहे।
विज्ञापन


शाम-ए-गरीबां मनाई
दसवीं मोहर्रम को सूरज डूबने के बाद इंदर रोड और इनामुल्लाह बिल्डिंग स्थित इमाम बारगाह में शाम-ए-गरीबां मनाई गईं। इस कार्यक्रम में इमाम आली मकाम और उनके 72 साथियों की शहादत के बाद करबला का दृश्य प्रस्तुत किया गया। घुप अंधरे में एक व्यक्ति थाल पर चिराग और कुछ खाने के सामान रखे दाखिल हुआ। यजीदी जुल्म को याद करके श्रद्धालु फूट-फूटकर रो पड़े।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें