हिमाचल-उत्तराखंड सीमा से लगते गोज्जर अडेन पुल के समीप देर रात को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक ट्रक की टक्कर से बाइक को आग लग गई जिससे बाइक चला रहे व्यक्ति, महिला और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, पीछे से आ रही एक और बाइक सवार माँ-बेटे को भी गंभीर चोटें लगी हैं। सभी तीनों मृतक व दोनों घायल उत्तराखंड निवासी बताए जा रहे हैं। हिमाचल में किसी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण और सिंगपुरा पुलिस चौकी प्रभारी समेत टीम पहुंच गई है। खबर लिखे जाने तक जाँच टीम मौके पर पहुंच गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड सीमा पर देर रात सड़क हादसा हुआ है। क्षेत्र के निवासी रामकिशन समेत ग्रामीणों ने बताया कि रात को एक ट्रक पांवटा की तरफ जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन पीछे करते वक्त एक बाइक को जोर से टक्कर मार दी।