फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: पहाड़ से आए मलबे की चपेट में आया वाहन, 5 की मौत

Thu, 06 Jul 2017 04:18 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आज पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला के निकट एक कार में पहाड़ी से मलबा गिरने से उसमें सवार पांच लोगों की दबने से मौत हो गई, जबिक दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आज दोपहर करीब एक बजे एक आल्टो कार ऐलागाड़ से धारचूला को आ रही थी। इसी दौरान धारचूला से लगभग तीन किमी दूर घटखोला के पास सड़क कटान का मलबा कार पर गिर गया। 

इससे कार में सवार सभी छह लोग दब गए। सूचना पर पुलिस-प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। 

कुछ देर पहले आदि कैलास यात्रा का दल यहीं से गुजरा था

landslide
सूचना पर पुलिस-प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने चार शवों को कार से निकाला, जबकि दो लोगों घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया। 

बता दें कि घटना से कुछ देर पहले आदि कैलास यात्रा का चौथा दल इसी स्थान से गुजरा था। 
विज्ञापन

ऊफान पर उत्तराखंड की नदियां

river
बता दें ‌कि कल रात से कुमाऊं के कई इलाकों में हो रही बारिश से न‌दियों का जलस्तर बढ़ गया है। शारदा का जल स्तर 66 हजार 128 पर है। वहीं बरसात से पूर्णागिरि मार्ग भी बंद पड़ा है। 

गुरुवार को टनकपुर में किरौड़ा नाले पर ऊफान आने से पूर्णागिरि मार्ग तीन घंटे बंद रहा है। भाटनागाड़ में भी मलबा आने से मार्ग बंद पड़ा है। जेसीबी मशीन से मलबा हटाया जा रहा है। हनुमान चट्टी व लाडीगाड़ में भी पहाड़ी दरकने से मलबा आ गया है।

पहाड़ो में भारी बारिश के चलते हल्‍द्वानी में गौला नदी में एकाएक पानी बड़ गया है। गौला बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। 21 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिला प्रशासन ने नदी किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें