फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः दो सड़क हादसों में तीन कांवड़ियों की दर्दनाक मौत

Mon, 17 Jul 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी)/हरिद्वार
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में तीन कांवड़ यात्रियों की मौत हो गई।  पहला हादसा ऋषिकेश धरासू रोड पर हुआ, जहां दो कांवड़ियों की मौत हुई। जबकि एक अन्य हादसे में किशोर कांवड़िया ट्रैक्टर ट्रॉली से सड़क पर गिर गया। जिसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सोमवार को गंगा जल लेने गंगोत्री जा रहे कावड़ यात्रियों की बाइक टिहरी जिले में ऋषिकेश-धरासू हाईवे पर उनियालगांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 की मदद से उन्हें चिन्यालीसौड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

मृतकों की शिनाख्त हिमांशु रस्तोगी (22) पुत्र तेजवीर निवासी मुहाना मेरठ और रोहित (35) पुत्र रामवीर निवासी जूनापुर मेरठ के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हेलमेट बाइक के पीछे टंगा हुआ था।
विज्ञापन


शामली के गांव ऊन थाना झिझांना से आया कांवड़ियों का दल रविवार देर रात हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौट रहा था। इसी दौरान गायत्री लोक अपार्टमेंट के पास ट्रैक्टर ट्राली पर बैठा एक किशोर कांवड़िया आशीष (15) पुत्र मांगेराम संतुलन बिगड़ने पर नीचे गिर गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें