फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्छा बनियानधारी समझ बेकसूरों को पीटा

Sat, 31 Aug 2013 12:11 PM IST
अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कच्छा बनियानधारी गिरोह का सदस्य समझकर ग्रामीणों ने तीन निर्दोष लोगों की धुनाई कर दी। कोपभाजन का शिकार हुए लोग एक स्थानीय और अन्य दो उसी के रिश्तेदार निकले। मामले में विवाद होने पर प्रबुद्ध लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन


हुआ यूं कि झबरावाला का एक स्थानीय युवक अपने दो रिश्तेदारों के साथ बुल्लावाला से गुजर रहा था। शुक्रवार सुबह नौ बजे के आसपास ग्रामीणों ने कच्छा बनियानधारी गिरोह का सदस्य समझकर उनकी धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।

मामला गरमा गया
बाद में पता चला कि एक युवक स्थानीय और अन्य दो उसके रिश्तेदार हैं, जिससे मामला गरमा गया। घटना सेआक्रोशित लोग कोतवाली पहुंचे और निर्दोष लोगों से मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। पीड़ित ने मारपीट करने वालों में एक भाजपा नेता और अन्य लोगों के नाम बताए।
विज्ञापन


बताया कि उन्होंने पूछताछ किए बिना ही मारपीट शुरू कर दी। मामला तूल पकड़ता, इससे पहले क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुकेश त्यागी ने बताया कि ग्रामीणों को गलतफहमी हो गई थी, जिसको लेकर बाद में समझौता हो गया।

घटना रोकने की नसीहत
कच्छा बनियानधारी गिरोह की क्षेत्र में सक्रियता को लेकर अब तक कई निर्दोष लोगों की धुनाई करने के मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामला बुल्लावाला का है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सदर स्वतंत्र कुमार सिंह ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर इस तरह की घटना को रोकने की नसीहत दी। सप्ताहभर से क्षेत्र में कच्छा बनियानधारी गिरोह की चरचा से दहशत बनी है। अब तक विभिन्न क्षेत्रों में करीब छह से अधिक लोगों की धुनाई गिरोह के सदस्य की आशंका में हो चुकी है।

शुक्रवार को ऐसे ही एक मामले में विवाद के बाद सीओ सदर ने लोगों के साथ बैठक की और इस तरह के मामले सामने आने पर पुलिस को सूचना देने को कहा। बताया कि अफवाह में बेकसूर लोगों के साथ मारपीट नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें