देहरादून। दून अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में बड़कोट और हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब निवासी दो बुजुर्ग शामिल हैं।
दून अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक बड़कोट निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग को 19 सितंबर और पांवटा साहिब निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को 15 सितंबर को भर्ती कराया गया था। उनके सैंपल की जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, नत्थनपुर माजरी माफी निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग को मंगलवार को भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 283 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। पूरे राज्य में किसी जिले में यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।
------------------