फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएफआई ने फूंका गढ़वाल विवि का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने मंगलवार को शहीद भगत सिंह के अपमान का आरोप लगाते हुए गढ़वाल विवि प्रशासन का पुतला फूंका। एसएफआई के प्रदेश सचिव हिमांशु चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएवी कॉलेज के गेट पर विवि के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष नितिन मेलठा ने कहा कि 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती श्रीनगर इकाई ने मनाई थी। इस दौरान बिड़ला परिसर में भगत सिंह की याद में जो पोस्टर लगाए थे, वह विवि प्रशासन ने फाड़ दिए हैं। भगत सिंह व उनके विचारों के पोस्टर फाड़ना शहीद का अपमान करना है। इस संबंध में विवि के डीन से आपत्ति दर्ज कराई गई है, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इस मौके पर डीएवी इकाई सचिव शैलेंद्र परमार, कार्यकारी अध्यक्ष सोनाली नेगी, मोहित बिष्ट, शार्दुल भंडारी, मनीष नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें