नई टिहरी में छह सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मंगलवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी संदीप अरोड़ा से वार्ता विफल हो गई। कार्यक्रम अधिकारी ने उन्हें हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने को कहा, लेकिन वे नहीं माने।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रति माह 18 हजार न्यूनतम मानदेय देने, सरकार की ओर से दिए गए फोन खोने पर धनराशि न काटने, यात्रा भत्ता देने और मिनी आंगनबाड़ी को समान कार्य का समान मानदेय देेने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत है। मांग के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विकास भवन बाल विकास कार्यालय में धरना दिया।