फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: इन तीन दिन मौसम के तेवर हो सकते हैं खतरनाक, बादल फटने और बज्रपात की चेतावनी

Fri, 10 Aug 2018 05:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain
विज्ञापन

उत्तराखंड में तीन दिन तक कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने भी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं राजधानी देहरादून में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे झमाझम बारिश शुरु हो गई।

विज्ञापन


आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागीय अधिकारियों को लगातार जिला आपदा केंद्र से संपर्क बनाकर भारी बारिश की स्थिति में नुकसान की सूचनाएं तत्काल देने को कहा गया है। डीएम ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से 10 से 12 अगस्त तक राज्य के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। कुछ इलाकों में बादल फटने,  बज्रपात की घटनाएं होने से जनजीवन प्रभावित होने की चेतावनी जारी की गई।

इसे देखते हुए जिला आपदा परिचालन केंद्र से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए। जिले में कहीं भी भारी बारिश से किसी प्रकार का कोई नुकसान होता है तो विभागीय अधिकारियों के साथ आम लोग भी 0135-2726066 के साथ टोल फ्री 1077 पर सूचित कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गौहरीमाफी क्षेत्र में 54 प्रभावित परिवारों को फौरी राहत दी गई

flood - फोटो : amar ujala
उधर, बृहस्पतिवार को जिला विकास अधिकारी प्रदीप पांडेय ने गौहरीमाफी क्षेत्र में दौरा कर लोगों को जलभराव के कारण होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया।

इसके साथ ही 54 प्रभावित परिवारों को फौरी राहत दी गई। जिसमें प्रति परिवार 3800 रुपये का चेक दिया गया।  कृषि क्षति अन्य प्रभावितों को जांच के बाद सहायता राशि दी जाएगी।

ग्राम बड़कली दुधली व खट्टा पानी में नदी का चैनलाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया। वहीं, नगर निगम की ओर से सर्वे चौक में बंद हुई सीवर लाइन, पेयजल लाइन कार्य का मरम्मत किया। इसके साथ ही बलबीर रोड, अनुराग चौक, राजीव जुयाल, टर्नर रोड, मोथरोवाला, भंडारी बाग क्षेत्र में सड़कों पर पड़े गड्ढों को भरने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें