फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन वीक में छाएंगे उत्तराखंड के सेलीब्रिटीज़

Fri, 11 Sep 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार से दून में तीन दिनों का फैशन वीक शुरू होने जा रहा है। इस वीक की खासियत यह है कि इस बार इसमें उत्तराखंड की सेलीब्रिटीज़ को ही प्रमोट किया जा रहा है। फैशन वीक की शान यहीं के उभरते कलाकार बनकर आएंगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हरिद्वार रोड स्थित होटल सॉलिटेयर में आयोजित पत्रकार वार्ता में सिन्मिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव सिंधी ने बताया कि यह शो का चौथा साल है। हर बार शो में कोई ना कोई खास सेलिब्रिटी आती रही हैं।

आएंगे राज्य के उभरते सितारे
इस बार मुंबई में राज्य के उभरते सितारों को ही बुलाया जा रहा है। इसमें सीरियलों में आने वाली शिवांगी जोशी, एक टीवी शो में आने वाले फहद अली, बजरंगी भाईजान फिल्म में गाना गाने वाले जुबिन नौटियाल शो का आकर्षण रहेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली, मुंबई, जयपुर से आने वाले डिजायनर्स की ड्रेस पहनकर रैंप वॉक करेंगे। इसके साथ ही 30 मॉडल्स दून और 40 दिल्ली से आएंगे। दून की प्रसिद्ध डिजायनर कृति कुमार भी पहली बार इस शो में हिस्सा ले रही हैं। कृति ने बताया कि इस मौके के लिए उन्होंने कुछ खास पोशाक डिजायन की हैं। इन्हें खरीदा भी जा सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें