देहरादून। वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान में ल्यूमिनिसेंस डेटिंग और इसके अनुप्रयोगों पर आज से तीन दिवसीय 6 वीं राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यशाला में केंद्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और एसोसिएशन ऑफ ल्यूमिनिसेंस डेटिंग, इंडिया की ओर से वित्तीय एवं विषय-विशेषज्ञों की भागीदारी के माध्यम से अपना सहयोग प्रदान किया जा रहा है। कार्यशाला में देशभर से वाडिया संस्थान में पहुंचे विभिन्न शोध संस्थानों व विश्वविद्यालयों से लगभग 75 शोध छात्र, संकाय व विशेषज्ञ 46 शोध-सार, 30 पोस्टरों का प्रस्तुतीकरण होगा। ब्यूरो