फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विशेष बच्चों के लिए राज्य चयन शिविर का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में स्पेशल ओलिंपिक भारत उत्तराखंड की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राज्य चयन शिविर का उद्घाटन शनिवार को किया गया। इस मौके पर मेयर सौरभ थपलियाल ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। तीन दिवसीय शिविर में वॉलीबाल, फुटबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन, साइक्लिंग और पावरलिफ्टिंग के ट्रायल्स होने है।
विज्ञापन




शिविर में राज्य के 15 विशेष विद्यालयों के 200 से ज्यादा छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। इन खेलो का उद्देश्य मानसिक दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। इस मौके पर राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान, विद्यालय के निदेशक विपिन बलूनी, जगदीश सिंह चौहान, अंकुर अग्रवाल, कमलेश्वर प्रसाद थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें