फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा पॉलिसी ठगीः पॉलिसी की रकम निवेश करने का झांसा ठगे तीन करोड़ रुपये

Thu, 08 Jul 2021 09:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि नैनीताल के हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति का रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस में बीमा था। वर्ष 2017 में उन्हें एक फोन आया और बताया गया कि उनकी यह पॉलिसी मैच्योर हो गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉलिसी की रकम नए प्लान में निवेश करने के नाम पर एक व्यक्ति से तीन करोड़ रुपये ठग लिए गए। ठगों ने यह रकम चार साल में अपने अलग-अलग खातों में जमा कराई। पीड़ित व्यक्ति को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने एसटीएफ को शिकायत की। शिकायत के बाद साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि नैनीताल के हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति का रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस में बीमा था। वर्ष 2017 में उन्हें एक फोन आया और बताया गया कि उनकी यह पॉलिसी मैच्योर हो गई है। इसकी रकम अगर वह किसी अन्य प्लान में निवेश करेंगे तो बेहतर रिटर्न मिलेगा।

व्यक्ति फोन करने वाले की बातों में आ गया। इसके बाद कभी किसी शुल्क के नाम पर तो कभी किसी चार्ज के रूप में व्यक्ति से रकम लेना शुरू कर दिया। व्यक्ति ने चार सालों में ठगों के खातों में 3.50 करोड़ रुपये जमा करा दिए।
विज्ञापन


इस बीच उन्हें 65 लाख रुपये का एक चेक भी भेजा गया। व्यक्ति ने जब यह कैश कराना चाहा तो चेक फर्जी पाया गया। इसके बाद दूसरे नंबरों से फोन आया और उन्हें विश्वास में लेने के लिए 4.76 करोड़ रुपये का ड्राफ्ट भेजा, लेकिन यह भी फर्जी निकला। इसके बाद व्यक्ति को समझ आ गया कि उनके साथ ठगी हुई है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कुमाऊं यूनिट को मामले की जांच दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें