फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सराफ की दुकान से 230 ग्राम सोना चोरी करने वाले तीन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा कारोबारी की दुकान से 13 लाख रुपये से अधिक का सोना चुराने के आरोप में कारीगर समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 230 ग्राम सोना बरामद हुआ है। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि अजय वर्मा ने गत 19 अगस्त को कोतवाली शहर को शिकायत की थी। उनकी धामावाला में दुकान है। उन्होंने अपने कारीगर सोमनाथ अधिकारी को 230 ग्राम कच्चा सोना गहने बनाने के लिए दिया था, लेकिन अगले दिन वह गायब हो गया। दुकान में सोना भी नहीं था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद सोमनाथ के मोबाइल की लोकेशन निकाली तो पता चला कि उसका मोबाइल घटना वाली शाम के वक्त निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास बंद हो गया है।



पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और सोमनाथ की तलाश शुरू की। आरोपी वहीं पर बैठा हुआ था और अपने साथियों के साथ भागने की फिराक में था। मौके से ही उसके कब्जे से 200 ग्राम सोना बरामद किया गया। पूछताछ में पता चला कि इस चोरी में उसका एक अन्य साथी राजीव सामंतो भी शामिल था। सामंतो भी कारीगर था। राजीव सामंतो को 30 ग्राम सोना दिया गया था। पुलिस ने राजीव सामंतो को भी देहरादून में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 30 ग्राम सोना भी बरामद कर लिया गया। इसके अलावा एक अन्य साथी दिवाकर पाल निवासी पश्चिम बंगाल को भी दबोच लिया गया।
विज्ञापन


मार्च में ही आया था काम पर

एसएसपी ने बताया कि सोमनाथ को गत मार्च में ही अजय वर्मा ने काम पर रखा था। इससे पहले जून में भी उसने 20 ग्राम सोना गायब किया था। बाद में पता चला कि उसने यह सोना बेचकर अपने घर पैसे भिजवा दिए थे। आरोपी काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।



कीमती लाइट चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

पुलिस ने वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के गोदाम से हुई चोरी का भी खुलासा किया है। इसमें तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया, विकसित गोयल निवासी इंदिरा कॉलोनी ने शिकायत की थी कि उनके गोदाम से कीमती लाइटें चोरी हो गई हैं। चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच की और बुधवार को नीतू, सुनील और गुड़िया निवासी कांवली रोड गोविंदगढ़ को गिरफ्तार किया गया। ये सभी बिहार के दरभंगा के रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें