फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अमेरिका से आया फोन, पुलिस ने बचा ली ऊधमसिंहनगर की युवती की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊधमसिंहनगर की एक युवती की जान अमेरिका से आई मेटा कंपनी की एक कॉल से बच गई। घर के हालातों से परेशान युवती इंस्टाग्राम पर सुसाइड प्वाइंट के बारे में पूछ रही थी। रात में डीएसपी अंकुश मिश्रा को फोन आया तो उन्होंने स्थानीय पुलिस को युवती के घर भेजा। वहां युवती की काउंसिलिंग कराई और उसे आत्महत्या करने से रोक लिया।
विज्ञापन

डीएसपी साइबर अंकुश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे उन्हें अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित मेटा कंपनी के मुख्यालस से फोन आया था। बताया गया था कि उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर की एक युवती ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या के संबंध में कुछ बातें लिखी हैं। इस पोस्ट का लिंक भी दिया गया। हेड कांस्टेबल प्रमोद ने जांच शुरू की तो युवती का पता चल गया। एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर गोड़के को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस युवती के पास पहुंची और उससे परेशानी का कारण पूछा।
पता चला कि इस युवती की माता का देहांत कुछ साल पहले हो गया था। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। कुछ समय पहले नगदपुरी निवासी एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चला। यह भी कुछ समय बाद टूट गया। युवती इसी बात से परेशान होकर आत्महत्या के बारे में सोच रही थी। स्थानीय पुलिस ने डेढ़ घंटे तक उसकी काउंसिलिंग की। युवती ने अपने परिजनों से इस बाबत माफी मांगी, जिसके बाद उसे उसके ताऊ के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन




एसटीएफ के नोडल अधिकारी हैं मिश्रा

पिछले साल मेटा के नोडल अधिकारी अश्विन मधुसुदन की ओर से डीएसपी अंकुश मिश्रा को मेटा के लिए एसटीएफ का नोडल अफसर बनाया गया था। इसके बाद से प्रदेश में फेसबुक या इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट करता है तो इसकी जानकारी कंपनी अंकुश मिश्रा को देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें