फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः घर के बाहर खड़ी एक कार और तीन बाइक हुई स्वाह

Wed, 19 Apr 2017 11:39 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
fire - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
‌देहरादून जिले की विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मणपुर में घर के बाहर खड़ी एक कार और तीन बाइक आग लगने से स्वाह हो गई।
विज्ञापन


पीड़ित प्रमोद शर्मा ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर आगजनी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात डाकपत्थर रोड स्थित लक्ष्मणपुर निवासी प्रमोद शर्मा के घर के बाहर खड़ी तीन बाइक और एक कार रात करीब 1:15 बजे धूं-धूं कर जलने लगी।
विज्ञापन


इस बीच पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों की नजर आग की लपटों पर पड़ी। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।

प्रमोद शर्मा का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने वाहनों में आग लगाई। उक्त व्यक्ति मंगलवार शाम के समय उसके घर पर झगड़ने आया था।

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। कोतवाल संदीप नेगी का कहना है कि अभी पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पीड़ित ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर शक जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें