फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को धमकी: डी कंपनी से बोल रहा हूं, तुम्हारी गर्दन काटूंगा, जिंदगी चाहते हो तो 25 करोड़ दो

Mon, 13 Jun 2022 10:36 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार। 

सार

धमकी देने वाले ने दो दिन के अंदर उनका सिर काटने की धमकी देते हुए जान की सलामती के लिए 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। 
विज्ञापन
जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने और हरिद्वार में हुई धर्म संसद में अमर्यादित भाषण के बाद चर्चाओं में आए शिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को डी कंपनी ने सिर काटने की धमकी दी है। जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी का दावा है कि व्हाट्सएप कॉल करने वाले ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी मारने की धमकी दी है। 
विज्ञापन


प्रेस को जारी बयान में जितेंद्र नारायण ने बताया कि 10 जून को इब्राहिम कासकर के भाई ने व्हाट्सएप कॉल कर उनकी गर्दन काटने की धमकी दी। 11 जून को दोबारा दुबई के नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने आप को दाऊद इब्राहिम का गुर्गा और इब्राहिम कासकर का भाई बताया। उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले ने दो दिन के अंदर उनका सिर काटने की धमकी देते हुए जान की सलामती के लिए 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। 

जितेंद्र त्यागी का आरोप है कि फोन करने वाले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या करने की धमकी दी। कॉल करने वाले ने कहा कि इब्राहिम कासकर तिहाड़ जेल में बंद है। उसे खाने के सामान में मोबाइल जेल के अंदर भेजा जाता है। जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने बताया कि उन्होंने गृहसचिव भारत सरकार और गृह सचिव उत्तर प्रदेश को मेल भेजकर धमकी मिलने की सूचना दी है। व्हाट्सएप कॉल को उन्होंने दूसरे फोन से रिकॉर्ड किया है। उन्होंने धमकी देने वाले की रिकॉर्डिंग की भी जांच कराने और खुद के लिए सुरक्षा देने की मांग की है। 
विज्ञापन

भगवा कपड़े पहनकर सोशल मीडिया पर डाले थे फोटो 
जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने के बाद भगवा कपड़े पहनकर और माथे पर तिलक लगाकर अपने फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे। इसके बाद से उन्हें धमकी मिलने का सिलसिला शुरू हुआ है। कॉल करने वाले ने उनको धमकाने वाले लिहाज में कहा कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या इब्राहिम कासकर की मदद से की गई है। जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी का दावा है कि डी कंपनी ग्रुप देश में कोई बड़ी आतंकी घटना करना चाहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें