फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी-दामाद को मार डालने की धमकी मिली तो सदमे में आई मां ने दी अपनी जान

Tue, 05 Mar 2019 09:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन

खटीमा निवासी एक युवक गांव की एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया तो युवती के परिजन युवक के घर आ धमके। वे उसकी मां को कथित तौर पर सल्फास की पुड़िया थमाकर धमकी दे गए कि यदि सोमवार तक उनकी बेटी घर नहीं लौटी तो वे उसकी बेटी-दामाद को मार डालेंगे।

विज्ञापन


इसी सदमे में महिला ने सोमवार सुबह सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक महिला की बेटी की तहरीर पर लड़की पक्ष की एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  इधर, परिजनों ने शाम को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया है। 

तीन लोग उसकी मां को सल्फास की पुड़िया देकर धमका गए

मृतक महिला की पूरनपुर (पीलीभीत) निवासी बेटी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका भाई एक युवती को बहला फुसलाकर ले गया था। इससे भड़के युवती के परिजन आए दिन शिव कॉलोनी निवासी उसकी मां लज्जावती (40) को धमकाते थे और मारपीट करते थे।

उसने आरोप लगाया कि रविवार को तीन लोग उसकी मां को सल्फास की पुड़िया देकर धमका गए कि यदि कल (सोमवार) की सुबह तक उनकी लड़की घर नहीं लौटी तो सल्फास खाकर मर जाना, नहीं तो वे उसकी बेटी और दामाद को मार देंगे। इस धमकी से उसकी मां इतना डर गई कि उसने सोमवार सुबह सल्फास खा लिया।
विज्ञापन

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

स्थानीय लोग उसे तत्काल नागरिक अस्पताल ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर कोतवाल संजय पाठक, एसएसआई देवेंद्र गौरव ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। महिला की मौत को लेकर ग्रामीणों ने कोतवाली में हंगामा कर कोतवाल से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मृतका लज्जावती की पुत्री की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- कमला बिष्ट, पुलिस क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें