फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काटी जाएगी हजारों स्ट्रीट लाइटों की बिजली

विज्ञापन
शहर में जल स्ट्रीटलाइट
विज्ञापन
नगर निगम में शामिल हुए नए क्षेत्रों में हजारों स्ट्रीट लाइटें तो लगा दी गई हैं, लेकिन जितनी भी स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, उन्हें लगाने के लिए न तो ऊर्जा निगम की अनुमति ली गई है और न ही निगम निगम ने इनके लिए कनेक्शन लिया है। लिहाजा, अब ऊर्जा निगम इन लाइटों के कनेक्शन काटने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम में कई ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल कर 40 नए वार्ड बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पहले स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था नहीं थी। नगर निगम में शामिल होने के बाद यहां स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग हुई तो, आनन-फानन में प्रत्येक वार्ड में हजारों स्ट्रीट लाइटें लगा दी गईं। नगर निगम ने इन लाइटों के लिए कनेक्शन भी नहीं लिया है। इन पर हर रोज कई बिजली यूनिट खर्च हो रही है और कनेक्शन न होने के कारण नगर निगम इनके बिल का भुगतान भी नहीं कर रहा है।
मामला ऊर्जा निगम के अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद अब मुख्यालय की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के ईई को ऐसे सभी लाइटों के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद अब संबंधित एसडीओ भी इस संबंध में सूची तैयार करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

लाइटों के लिए लगे पोल भी हटेंगे
नगर निगम की ओर से स्ट्रीट लाइटों के लिए जगह-जगह पोल लगा दिए हैं। इन पोलों को लगाने की अनुमति भी ऊर्जा निगम से नहीं ली गई है, जबकि लाइनों से कनेक्शन जोड़कर इन पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। ऊर्जा निगम इन पोलों को भी हटाने की तैयारी कर रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में जितनी भी स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, उनके कनेक्शन नहीं लिए गए हैं। न ही इनको लगाने से पहले ऊर्जा निगम की अनुमति ली गई है। मुख्यालय से ऐसे सभी स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काटने के निर्देश मिल गए हैं। जल्द ही बिना कनेक्शन के स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- सुधीर कुमार, ईई मोहनपुर डिवीजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें