सामान्य तौर पर पश्चिमी विक्षोभ चार बार सक्रिय होता है। इस वर्ष फरवरी में पश्चिमी विक्षोभ आठ बार सक्रिय हुआ। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण ही बारिश और बर्फबारी अधिक हुई।
- डॉ. आरके सिंह मौसम वैज्ञानिक, पंतनगर विश्वविद्यालय
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 11.6 और न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। नैनीताल का अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 5डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।