फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्सिडीज से भी महंगा है ये घोड़ा, डाइट और खूबियां जानकर दातों तले उंगली दबा लेंगे

Tue, 20 Mar 2018 10:59 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
horse
विज्ञापन

मर्सिडीज से भी महंगा घोड़ा! जी हां, सुनने मे अजीब जरूर लगे, लेकिन ये बिल्कुल सच है। चैती मेले में लगने वाले नखासा बाजार में एक घोड़े की कीमत मर्सिडीज बेंज से ज्यादा है।

विज्ञापन

काशीपुर का चैती मेला नखासा बाजार के लिए भी प्रसिद्ध है।

हर साल दूर-दूर से लोग यहां घोड़े खरीदने आते हैं। नखासा बाजार में इस साल राजस्थान, हरियाणा और यूपी से तकरीबन डेढ़ हजार घोड़े बेचने के लिए लाए गए हैं। इस बार बाजार में 55 लाख का एक घोड़ा आकर्षण का केंद्र है।

मर्सिडीज से भी महंगे इस घोड़े के मालिक कुमाऊं विहार कालोनी काशीपुर निवासी अमीर हुसैन ने बताया कि उनका घोड़ा राजा करीब तीन साल का है। बताया कि सिंधी नस्ल के इस घोड़े की ऊंचाई करीब पांच फुट है। उन्होंने घोड़े की कीमत 55 लाख रुपये बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

250 ग्राम घी, 10 लीटर दूध पी जाता है राजा

mela
250 ग्राम घी, 10 लीटर दूध पी जाता है राजा
अमीर हुसैन ने बताया कि राजा 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ता है। इसकी यही खासियत इसे अन्य घोड़ों से अलग बनाती है। वह और परिवार के लोग राजा की खुराक का विशेष ध्यान रखते हैं।

उन्होंने बताया कि राजा को हरे चारे के अलावा गुड़ और चोकर भी खिलाया जाता है। इसके अलावा राजा को रोजाना 250 ग्राम घी और करीब 10 लीटर दूध दिया जाता है। रोजाना दो लोग एक घंटे घोड़े की मालिश करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें