शुक्रवार का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 22.1 और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार से मौसम साफ रहेगा। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बनने वाली नमी एवं पश्चिमी विक्षोभ के कारण दस मई से मौसम फिर करवट बदलेगा। 11 मई को आंधी, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है।