फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरसी और सीएए के समर्थन में उतरे ये अभिनेता, कहा - देश के लिए ये कानून बेहद जरूरी

Sat, 21 Dec 2019 11:03 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
हेमंत पांडे - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लागू किया नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) वर्तमान में देश के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने इसका विरोध कर रहे लोगों से उक्त कानून का अध्ययन कर कानून को लेकर पैदा हुए भ्रम को दूर करने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


दूरभाष पर हुई बातचीत में सिने अभिनेता हेमंत पांडे ने कहा कि एनआरसी लागू होने से देश में रह रहे मुस्लिमों और अन्य अल्पसंख्यकों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह कानून केवल दूसरे देशों से आने वाले अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देने से संबंधित है।

Trending Videos
विज्ञापन

देशहित में प्रधानमंत्री का साथ दिया जाना चाहिए

कहा कि वर्तमान में देशहित में प्रधानमंत्री का साथ दिया जाना चाहिए। कानून को लेकर पैदा भ्रम को दूर करने की जरूरत है न कि देश में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की।

इस दौरान हेमंत पांडे ने कानून का विरोध कर रहे लोगों का आह्वान किया है कि वह देश की संपत्ति से तोड़फोड़ न करें।

हेमंत पांडे ने मुझे कुछ कहना है, रहना है तेरे दिल में, आप मुझे अच्छे लगने लगे, बधाई हो बधाई, कृष, डिटेक्टिव नानी सहित कई फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही टीवी सीरियल की दुनिया में भी वह अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं। हेमंत मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें