दो दिन तक देहरादून के राजपुर रोड समेत आसपास के करीब तीस हजार लोगों को पानी नहीं मिल पाएगा।
दरअसल 20 और 22 जनवरी को एडीबी को दिलाराम स्थित वाटर वर्क्स में पाइप लाइन जोड़ने का काम करना है। जल संस्थान के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से पहले ही पर्याप्त पानी स्टोर करने की अपील की है।
दिलाराम चौक स्थित वाटर वर्क्स में रायपुर स्थित बांदल और बीजापुर स्रोत से पानी आता है। यहां पानी फिल्टर होने के बाद राजपुर रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में दिया जाता है।