फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए आज घोषित होंगे कांग्रेस के 'योद्घाओं' के नाम

Thu, 19 Jan 2017 11:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सोनिया गांधी
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर दिए गए। गुरुवार को इन नामों की घोषणा ‌की जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक में उम्मीदवारों के नाम तय किए गए। हालांकि करीब 10 सीटों पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

कांग्रेस भी भाजपा की तरह दूसरे दल के कुछ जिताऊ उम्मीदवारों का इंतजार कर रही है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूची जारी हो जाएगी।
विज्ञापन

बाहरी उम्मीदवारों को लेकर अपनी नाराजगी

हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी मंगलवार देर रात तक उम्मीदवारों को लेकर आम सहमति बनाने में जुटी रही।

दिनभर दिल्ली के उत्तराखंड सदन में दावेदारों की गहमा-गहमी रही। दावेदार लगातार मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से मिलकर अपनी दावेदारी को मजबूती से रखते रहे।

कुछ नेताओं ने बाहरी उम्मीदवारों को लेकर अपनी नाराजगी भी जताई है। मुख्यमंत्री का कहना है कि उम्मीदवारों के चयन में नए पुराने चेहरों को महत्व दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें