दो दिन तक देहरादून के राजपुर रोड समेत आसपास के करीब तीस हजार लोगों को पानी नहीं मिल पाएगा।
दरअसल 20 और 22 जनवरी को एडीबी को दिलाराम स्थित वाटर वर्क्स में पाइप लाइन जोड़ने का काम करना है। जल संस्थान के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से पहले ही पर्याप्त पानी स्टोर करने की अपील की है।
दिलाराम चौक स्थित वाटर वर्क्स में रायपुर स्थित बांदल और बीजापुर स्रोत से पानी आता है। यहां पानी फिल्टर होने के बाद राजपुर रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में दिया जाता है।
21 जनवरी को पानी की आपूर्ति होगी
एडीबी की ओर से वाटर वर्क्स में पाइप लाइन जोड़ने का काम किया जाना है। इसके लिए 20 और 22 जनवरी निर्धारित की गई है। 21 जनवरी को पानी की आपूर्ति होगी।
जबकि 20 और 22 जनवरी को दोनों स्रोत बंद रखने के कारण ओवर हैड टैंक नहीं भर सकेंगे। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता यशवीर मल्ल ने उपभोक्ताओं से पहले ही पर्याप्त पानी स्टोर करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अधिक किल्लत पर जल संस्थान से पानी के टैंकर मंगाए जा सकते हैं।
यह क्षेत्र रहेंगे प्रभावित
राजपुर रोड, नेशविला रोड, कालीदास रोड, विजय कॉलोनी, हाथीबड़कला, सालावाला, बकरालवाला, डोभालवाला, घंटाघर के आसपास, गांधी पार्क के समीप, रायपुर रोड समेत आसपास के क्षेत्र आदि।