फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की 35 नर्सों को मिलेगा पुरस्कार, 31 मार्च तक इंडियन नर्सिंग काउंसिल को भेजना होगा आवेदन

Mon, 25 Feb 2019 05:56 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नर्स (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

देश की 35 नर्सों को उनके सेवा भाव के लिए 12 मई को नर्सिंग काउंसिल की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए 31 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदनों की जांच के बाद विजेताओं के नामों की घोषणा होगी। इसके तहत 50 हजार रुपये का पुरस्कार और सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन


12 मई को फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्मदिन के मौके पर नर्सों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके तहत 12 पंजीकृत सहायक नर्स एवं दाई, 20 पंजीकृत नर्स एवं दाई और तीन पंजीकृत लेडी हेल्थ विजिटर को पुरस्कृत किया जाएगा। आवेदन करने के लिए कम से कम दस वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

सभी राज्यों को प्रत्येक श्रेणी के लिए तीन-तीन नामों का चयन करके इंडियन नर्सिंग काउंसिल को भेजना होगा। इसके तहत राज्य सरकार, केंद्र सरकार, निजी संस्थान, मिशनरी और संबंधित राज्यों के प्रमुख स्वैच्छिक संस्थानों से नाम राज्य के माध्यम से भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें