फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा सी बात पर पिता ने डांटा, तो 13 साल के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम

Thu, 03 Aug 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सातवीं में पढ़ने वाले 13 साल के लड़के ने प‌िता की जरा सी बात पर डांट खाई तो खौफनाक कदम उठा ल‌िया। बेटे के इस कदम से माता प‌िता अब सदमे में हैं। राजपुर थाना क्षेत्र के सुमननगर निवासी राम अवतार का बेटा जगदीश (13) शहंशाही स्कूल में कक्षा सात का छात्र था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को परिजन जगदीश को लेकर दिलाराम चौक स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई।

परिजनों ने बताया कि जगदीश ने घर में फांसी लगा ली। शरीर गर्म होने के कारण वह उसे उतारकर अस्पताल ले आए। परिजनों की ओर से बताया गया कि किसी बात को लेकर डांटने पर जगदीश ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


दारोगा शिव प्रकाश डिमरी ने पोस्टमार्टम कराने को शव का पंचायतनामा भी भर दिया। जगदीश के गले में फंदे का निशान का उल्लेख भी पंचायतनामे में कर दिया था। देर रात जिलाधिकारी के आदेश पर बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

रामअवतार के छह बेटों में यह चौथे नंबर का था। उधर, जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर पोस्टमार्टम न कराने की अनुमति दी गई है। परिजनों ने जगदीश के आत्महत्या करने की बात बताई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें